ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

छपरा में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, 48 घंटे के अंदर 200 लोग बीमार

SARAN : बिहार के छपरा जिले में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले 48 घंटे के अंदर 200 लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। इन लोग

छपरा में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, 48 घंटे के अंदर 200 लोग बीमार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा जिले में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले 48 घंटे के अंदर 200 लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं।  इन लोगों का इलाज सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में जारी है। इस इलाके में डायरिया पूरी तरह महामारी का रूप ले चुका है और बारी-बारी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 


इस मामले को लेकर मांझी पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों  के मुताबिक पिछले 48 घण्टे के भीतर डायरिया के शिकार एक सौ से अधिक मरीज इलाज हेतु पीएचसी में आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ निजी अस्पतालों और अपने घरों में इलाजरत मरीजों की संख्या भी एक सौ के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित लगभग दो दर्जन मरीज छपरा सदर अस्पताल में जीवन और मौत से जंग लड़ रहे हैं।


वहीं, तेजी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या के कारण अब इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा जरूरी दवाओं और पानी की बोतल की खरीददारी निजी दुकानों से भी की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों द्वारा भी दवाई की उपलब्धता को लेकर विभाग को सूचित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द इलाके में दवाई उपलब्ध करवाया दी जाएगी साथ ही समुचित इलाज कर मामलों पर काबू पा लिया जाएगा। 


इधर, मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सकों का कहना है कि महामारी फैलने में पीएचईडी की टंकी से हो रही सप्लाई वाले दूषित पेयजल और केमिकल युक्त फास्टफूड को कारण बताया है। जबकि, डायरिया महामारी की वजह से मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।