ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, दो घायल

CHHAPRA: खबर छपरा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना पानापुर थाना क्षेत्र की है। यहां तेज़ रफ़्तार से आ रही एक पिकअप ने चार लोगों

छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, दो घायल
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना पानापुर थाना क्षेत्र की है। यहां तेज़ रफ़्तार से आ रही एक पिकअप ने चार लोगों को रौंद दिया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हैं। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर सुनकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट उठा है। 




स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को छपरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने मृतकके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 




मृतकों में बेलौर गांव के रहने वाले 81 साल के तसरूद्दीन मियां और समरुद्दीन मिया की 47 साल की पत्नी नासबुन बीबी बताई जा रही है। वहीं, घायलों की पहचान उसी गांव के मोहम्मद हुसैन और रेशमा खातून के रूप में की गई है। उन्हें पीएचसी पानापुर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

टैग्स