ब्रेकिंग
Bihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देश

छपरा में ममता हुई शर्मसार: मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका नवजात, सुबह ग्रामीणों ने बचाया

Bihar News: बिहार के छपरा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। एनएच-531 के किनारे झाड़ियों में मिले एक नवजात बच्चे ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने बच्चे की आवाज सुनकर जो देखा, उसने...

छपरा में ममता हुई शर्मसार: मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका नवजात, सुबह ग्रामीणों ने बचाया
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छपरा–सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर बसडीला शिव मंदिर के समीप झाड़ियों में एक नवजात बच्चा पूरी रात जिंदगी और मौत से जूझता रहा। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह मंदिर के पास मौजूद लोगों को किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि आवाज आसपास के किसी घर से आ रही है, लेकिन जब रोना लगातार जारी रहा तो ग्रामीण झाड़ियों की ओर पहुंचे। वहां कपड़े में लिपटा एक नवजात बच्चा पड़ा मिला। मासूम की हालत देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। 


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को खतरे से बाहर बताया। बाद में बच्चे को चाइल्ड केयर विभाग को सौंप दिया गया। 


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि नवजात को झाड़ियों में छोड़ने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल और अलग-अलग चर्चाएं हो रही है।