ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

छपरा कांड : जहरीली शराब से मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार! थाने से सप्लाई की गई स्प्रिट से बनी थी शराब

CHHAPRA: छपरा में जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा लगभग 53 तक पहुंच गया है। लेकिन अब जो बड़ी बात सामने आ रही है उसे सुनकर हर कोई हैरान है। स्थानीय लोगों ने अब पुलिस पर ही आरो

छपरा कांड : जहरीली शराब से मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार! थाने से सप्लाई की गई स्प्रिट से बनी थी शराब
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा लगभग 53 तक पहुंच गया है। लेकिन अब जो बड़ी बात सामने आ रही है उसे सुनकर हर कोई हैरान है। स्थानीय लोगों ने अब पुलिस पर ही आरोप लगा दिया है कि थाने में जब्त की गई स्प्रिट को पुलिस ने शराब कारोबारियों को बेच दी थी। ग्रामीणों ने संभावना जताई है कि उसी स्प्रिट से शराब बनाई गई, जिससे इतने लोगों की जान चली गई है। 



दरअसल, थाने में जिस ड्रम में शराब रखी थी वह अब खाली पाया गया है। खाली ड्रम का वीडियो बनाकर उत्पाद विभाग के सचिव केके पाठक को भेज दिया गया है और कहा गया कि ज़हरीली शराब से मौत के लिए जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है। पुलिस पर आरोप है कि जब्त की गई अवैध शराब के साथ-साथ कई सामान वे बेच देते हैं।  



वहीं, दूसरी ओर उत्पाद विभाग के सचिव केके पाठक ने इस वीडियो के आधार पर दो अधिकारी को जांच के लिए थाने भेजा तो ग्रामीणों के आरोप लगभग सही थे। स्प्रिट का ड्रम खाली था तो वहीं, कई ड्रम में थोड़ा बहुत बचा था। इसके अलावा शराब मामले में जब्त किए गए अन्य सामान भी गायब थे। इसके बाद जांच करने पहुंचे उत्पाद कमिश्नर ने सैंपल लेकर उसे पटना भेज दिया है।

टैग्स