ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

छपरा में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गये युवक पर चाकू से हमला, पटना में इलाज के दौरान मौत

छपरा के रिविलगंज में पड़ोसी पति-पत्नी का विवाद शांत कराने पहुंचे सोनू पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हालत में पटना रेफर सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में पड़ोसी पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। विवाद के दौरान एक युवक ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।


मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र के दौलतगंज अड्डा नंबर-5 का है। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान सोनू विवाद को शांत कराने और दोनों के बीच बीच-बचाव करने पहुंचा था।


बताया जा रहा है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और एक युवक ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।


सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पटना लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार को सोनू ने दम तोड़ दिया।


सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे के कारणों और हमले में शामिल युवक  को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट