ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

छपरा में आसमान से गिरे रहस्यमयी बैलून से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

बिहार के छपरा जिले में आसमान से गिरे रहस्यमयी बैलून ने कुछ देर के लिए सनसनी फैला दी। जब पुलिस ने जांच की तब पता चला कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रचार बैलून था।

बिहार
फटा पोस्टर निकला हीरो!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार में आतंकी अलर्ट के बीच छपरा के इलाके में एक रहस्यमयी बैलून मिलने से हड़कंप मच गया। दूसरा बैलून मिलने के बाद रहस्यमयी बैलून से पर्दा हटा। यह खुलासा हुआ कि बैलून राहुल गांधी का प्रचार का था। 


सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रात के अंधेरे में एक चमकदार वस्तु पैराशूट की तरह आसमान से गिरती देखी गई। पहले तो ग्रामीण भय के कारण उसके पास जाने से हिचकिचाए, लोगों ने इसकी  सूचना तत्काल कोपा थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता बरतते हुए , उसको अपने कब्जे में ले लिया गया। 


इसके बाद दूसरी बैलून कोपा थाना क्षेत्र के ही पियानो गांव के नहर के पास मिली,जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह एक पैराशूट नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी  हुई प्रचार बैलून थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह वस्तु दरअसल एक  बैलून था, जिसका उद्देश्य राहुल गांधी के प्रचार-प्रसार से जुड़ा था। संभवतः तेज हवा या तकनीकी कारणों से वह गुब्बारा यहां आकर गिर गया।


इस घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की। कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि यह प्रचार बैलून है जांच करने के बाद यही निष्कर्ष निकाला गया। मगर स्थानीय लोग इस जवाब से असंतुष्ट दिखे उनका कहना है कि यह पैराशूट है जिसमें आदमी के उतारने का रस्सी वगैरा है । और अगर प्रचार बैलून है तो राहुल गांधी का यह प्रचार करने का तरीका गलत है

छपरा में आसमान से गिरे रहस्यमयी बैलून से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

टैग्स