ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Train Stone Pelting: छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव से मुरादाबाद निवासी यात्री मोहम्मद वकील घायल हो गए। रेल पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Train Stone Pelting
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Train Stone Pelting: छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। चलती ट्रेन पर बाहर से फेंके गए पत्थर की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मोहम्मद वकील पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन के दरवाजे के समीप बैठे थे। ट्रेन जब छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच पहुंची, तभी रेलवे ट्रैक के किनारे से किसी ने अचानक पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे यात्री को लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने ट्रेन के गार्ड को इसकी जानकारी दी। गार्ड ने तत्काल रेल कंट्रोल को घटना की सूचना दी।



घायल यात्री ने सिवान में अपना फर्द बयान दर्ज कराया। बाद में यह फर्द बयान छपरा कचहरी जीआरपी को भेजा गया। बयान के आधार पर रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर बीपी आलोक के निर्देशन में छपरा कचहरी जीआरपी थाने में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज की है।



पुलिस टीम पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास के संवेदनशील स्थानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रैक के किन हिस्सों से ट्रेन पर पथराव की आशंका अधिक है, ताकि ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा सके।



घटना के बाद रेल पुलिस और आरपीएफ ने छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, छपरा जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार और छपरा कचहरी जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में रेलवे ट्रैक के किनारे फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया और आसपास के लोगों से बातचीत भी की गई। पुलिस ने माइकिंग के जरिए लोगों से चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने की अपील की। घटना के बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता