ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

BIHAR: रील्स बनाने के चक्कर में स्कॉर्पियो सवार ने 2 लोगों की ली जान, 5 की हालत नाजुक

छपरा के आमडाढ़ी ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो और ऑटो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार युवक रील्स बना रहा था, तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ।

BIHAR
रील्स बनाने वाला मौके से फरार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: जबसे लोगों की जिन्दगी स्मार्टफोन और इंटरनेट की एंट्री हुई है, तब से लोगों की जिन्दगी तबाह और बर्बाद हो गयी है। कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं, जिसका खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ता है। छपरा में हुई घटना इसका ताजा उदाहरण है। जहां स्कॉर्पियों पर सवार होकर युवक रील्स बना रहा था। इसी चक्कर में कार से वो नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियों ओवरब्रिज पर एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही ऑटो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया जहां पांचों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके से स्कॉर्पियो सवार फरार हो गया। ना वह गाड़ी चलाते वक्त रील्स बनाता और ना ही यह हादसा होता। उसकी एक गलती के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 5 लोग अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 स्थित आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज की है। मृतक की पहचान गंगवा गांव निवासी राजेंद्र महतो की पत्नी 45 वर्षीय धूईली देवी और रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव निवासी रंगलाल महतो के रूप में हुई है। 


घायलों में आरती देवी पति केलेंद्र महतो ग्राम गंगवा, अमरजीत महतो पिता शिवनंदन महतो केदार परसा, मुकेश महतो ऑटो चालक पिता स्वामी नाथ महतो एकमा पुरानी चट्टी सावली महतो पिता रामनाथ महतो केदार परसा राजू महतो पिता स्वर्गीय शिवनाथ महतो सभी केदार परसा रसूलपुर शामिल हैं। ऑटो पर सवार सभी मजदूर बताए जा रहे हैं, जो दाउदपुर से काम करके अपने घर रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव लौट रहे थे। तभी सीवान की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी जिससे मौके पर उक्त महिला की मौत हो गयी।