ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: शादी से पहले मिलना दूल्हा-दुल्हन को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे

CHHAPRA: छपरा में शादी से पहले मिलना एक दूल्हा-दुल्हन को भारी पड़ गया। एक महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों घर वालों से छिपकर एक-दूसरे

बिहार: शादी से पहले मिलना दूल्हा-दुल्हन को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में शादी से पहले मिलना एक दूल्हा-दुल्हन को भारी पड़ गया। एक महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों घर वालों से छिपकर एक-दूसरे से मिलने पहुंच गए। जब इस बात की भनक गांव वालों को लगी तो उन्होंने बिना बारात के गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, सिरसिया बंगरा गांव निवासी दिलीप राम के बेटे धनोज कुमार राम की शादी बरेजा गांव के रहने वाले रमेश राम की 18 साल की बेटी दीप्ति कुमारी के साथ तय हो गई थी। एक साल पहले ही दोनों परिवारों ने शादी फिक्स कर दी थी। आगामी जून के महीने में दोनों की शादी की तिथि निर्धारित थी। इस बीच दोनों की बातचीत मोबाइल पर होती थी।


बातों का सिलसिला इतना आगे बढ़ गया कि मिलने की बेकरारी बढ़ गई। फिर क्या था शुक्रवार को धनोज राम अपनी होने वाली पत्नी से मिलने उसके गांव के पास स्थित मंदिर में पहुंच गया। घर वालों को बिना बताए लड़की भी मंदिर में पहुंच गई। दोनों मंदिर के एक कोने में बैठकर बातचीत कर रहे थे,तभी ग्रामीणों की नजर उनके ऊपर पड़ गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दोनों परिवार के लोग पहुंच गए और आपसी रजामंदी के बाद उसी मंदिर में दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। इस शादी में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। पहले तो लड़के वाले लड़की को अपने घर ले जाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे लेकिन जब बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो वे तैयार हो गए और दूल्हा-दुल्हन खुशी-खुशी वहां से रवाना हो गए।


बिहार: शादी से पहले मिलना दूल्हा-दुल्हन को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे