ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे

CHHAPRA: छपरा में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना भारी पड़ गया। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी। बिना बैंड बाजा

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना भारी पड़ गया। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी। बिना बैंड बाजा और बारातियों के हुई इस शादी के सैकड़ों लोग साक्षी बनें। घटना मकेर थाना क्षेत्र की है। दोनों की शादी मकेर बाजार स्थित केमकेश्वर नाथ मंदिर में संपन्न कराई गई।


बताया जा रहा है कि मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नया टोला निवासी सुजीत कुमार का बगल के गांव की युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की के परिजनों ने चार महीने पहले उसकी शादी मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी थी। शादी के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा।


बीते शुक्रवार को लड़की ससुराल से भागकर अपने मायके चली आई और जब दोनों प्रेमी युगल रात के अंधेरे में मिलने के लिए पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें धर दबोचा। इसके बाद गांव में पंचायती हुई और इसके बाद गावं वालों ने दोनों को पकड़कर मकेर के मंदिर में शादी करा दी। हालांकि लड़की के परिजन इसका विरोध कर रहे हैं।

टैग्स