ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

बिहार में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है। पूर्व मध्य रेलवे के गोल्डिंनगंज स्

बिहार में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है। पूर्व मध्य रेलवे के गोल्डिंनगंज स्टेशन पर रक्सौल से आ रही सदभावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी मामले के छानबीन में जुट गई है।


फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पति-पत्नी और एक बच्चा रेल लानन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिघवारा जीआरपी को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। शवों की शिनाख्त के लिए जीआरपी की टीम आसपास के लोगों के पूछताछ कर रही है।