ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: शराब लदी लग्जरी कार ने टेंपो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

CHHAPARA: बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद अक्सर शराब तस्करी और शराब लूट की खबर सामने आते रहती है. इसी क्रम में छपरा से खबर है जहां तेज गति से जा रही शराब लदी अनियंत्रित कार ने ए

बिहार: शराब लदी लग्जरी कार ने टेंपो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPARA: बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद अक्सर शराब तस्करी और शराब लूट की खबर सामने आते रहती है. इसी क्रम में छपरा से खबर है जहां तेज गति से जा रही शराब लदी अनियंत्रित कार ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे टेंपो दुर्घटना ग्रस्त हो गई और उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. वही कार में शराब देख लोगों ने शराब लूटना शुरू कर दिया. कार चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.


यह घटना जिला के भगवान बाजार थाना अंतर्गत काशी बाजार मोहल्ला के पास का है जहां कार और टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे टेंपो दुर्घटना ग्रस्त हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में टेंपो चालक छपरा जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर इनई गांव निवासी बहादुर मांझी का पुत्र अजय कुमार मांझी.


मोहम्मदपुर इनई गांव निवासी नागेंद्र का पुत्र विकास कुमार, छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बिरजू राय के पुत्र वासुदेव कुमार एवं नबीगंज मोहल्ला निवासी स्व शिवनाथ प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं. सभी घायल़ं का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. 

टैग्स