ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को गोलियों से किया छलनी, इलाके में हडकंप

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन आता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को गोलियों से किया छलनी, इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन आता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर उसे मौत  के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के परसा नगर पंचायत कार्यालय के समीप का है जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सारी चौकसी को धता बताते हुए एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत मच गई है। आस - पास के लोगों में इस घटना को लेकर तरह - तरह की बातें कही जा रही है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी पुकार राय के 30 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार राय के रूप में की गई है। यह  मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, उनका रो-रो कर बुरा हाल है।  पूरे परिवार में मातम पसर गया है। हत्या किसने और क्यों की ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन इस तरह की घटना से लगातार बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 


उधर, इस ममाले की जानकारी मिलते ही परसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।   घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस  घटना को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। नगर पंचायत कार्यालय व परसा बाजार स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें