ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: महिला को दो महीने में दो बार हुआ प्यार, पति ने करा दी आशिक से शादी

CHHAPRA: छपरा में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके पहले प्रेमी से करा दी। घटना मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की है। महिला ने अ

बिहार: महिला को दो महीने में दो बार हुआ प्यार, पति ने करा दी आशिक से शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: छपरा में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके पहले प्रेमी से करा दी। घटना मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की है। महिला ने अपने पहले प्रेमी को छोड़ दूसरे बॉयफ्रेंड से प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के महज दो महीने बाद महिला पहले प्रेमी के संपर्क में आ गई। पहला प्रेमी जब अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और पति की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद पहले पति ने खुशी खुशी महिला को उसके प्रेमी से पति बने शख्स के साथ विदा कर दिया।


दरअसल, मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 22 वर्षीय विश्वजीत भगत को पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर की रहने वाली आरती कुमारी से प्यार हो गया था। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने बीते अक्टूबर महीने में शादी रचा ली। शादी के बाद आरती पटना से मिर्जापुर स्थित अपने पति विश्वजीत के घर आकर पिछले दो महीने से रह रही थी। सबकुछ ठीक चल रहा था इसी बीत आरती की शादी की जानकारी उसके पहले प्रेमी को हुई। जिसके बाद मोकामा के ब्रह्मपुर निवासी आरती का पहला प्रेमी 24 वर्षीय अभिराज बेचैन हो गया और अपनी महबूबा आरती की मां से उसका पता और संपर्क नंबर हासिल कर फोन पर आरती से बात की और उसकी सहमति पर आरती से मिलने रविवार की रात मढौरा के मिर्जापुर पहुंच गया।


उधर, रात के अंधेरे में आरती अपने पति को झांसा देकर अपने पुराने प्रेमी अभिराज से मिलने पहुंच गई। इसी दौरान दोनों पर गांव के लोगों की नजर पड़ गई और ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ के बाद सारा माजरा सामने आ गया। जिसके बाद लोगों ने आरती की शादी उसके पुराने प्रेमी से कराने का निर्णय लिया। इस निर्णय में आरती के पति विश्वजीत ने भी अपनी सहमति दे दी। फिर क्या था विश्वजीत के घर पर ही आरती के पुराने प्रेमी अभिराज ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान लड़की की मां और पति तथा पति के घर वालों के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पति के घर प्रेमी संग ब्याह रचाने के बाद आरती अपने मायके के लोगों के साथ राजी खुशी मढौरा के मिर्जापुर से अपने घर वापस लौट गई।

टैग्स