ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : चुनावी अखाड़े में कूदे पति-पत्नी, एक दूसरे को देंगे कड़ी टक्कर

SARAN : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. पहले और दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इसी बीच कई दिलचस्प मुकाबले भी देखने को मिलते हैं. कहीं भाई-भाई, सास-बहु तो कहीं देवरानी-जेठा

बिहार : चुनावी अखाड़े में कूदे पति-पत्नी, एक दूसरे को देंगे कड़ी टक्कर
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. पहले और दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इसी बीच कई दिलचस्प मुकाबले भी देखने को मिलते हैं. कहीं भाई-भाई, सास-बहु तो कहीं देवरानी-जेठानी एक दूसरे को टक्कर देती नज़र आती हैं. लेकिन बिहार के सारण जिले में पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ पंचायत चुनाव में ताल ठोक दिया है. यहां पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन कर दिया है. 


दरअसल, मढ़ौरा एसडीओ के कार्यालय में अभिषेक सिंह और उनकी पत्‍नी अर्चना सिंह ने सारण के गंडक दियारा क्षेत्र स्थित पानापुर प्रखंड के जिला पार्षद भाग दो सीट के लिए नामांकन का पर्चा भरा है. दोनों एक साथ ही नामांकन करने पहुंचे. फिर एक ही सीट के लिए नामांकन किया. लोगों को जब पता चला कि एक ही सीट से पति-पत्‍नी ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकी है तो उनकी रुचि बढ़ गई. 


लोगों का कहना है कि यह चुनावी पैतराबाजी है. क्‍योंकि पति या पत्‍नी कोई एक ही चुनाव मैदान में रहेगा. लेकिन फिलहाल तो यह चर्चा का विषय जरूर बन गया है. बता दें कि अर्चना सिंह इस सीट से निवर्तमान जिला पार्षद हैं. पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्‍होंने दोबारा नामजदगी की है. वहीं, अर्चना सिंह के पति पिछले चुनाव में उनके चुनाव अभिकर्ता थे. लेकिन इस बार वे खुद रेस में आ गए हैं. 


पति अभिषेक सिंह ने बताया कि वे खुद इस बार चुनाव लड़ेंगे. उन्‍होंने बताया कि वे आवास सहायक की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में उतरे हैं. लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि यदि किसी एक का नामांकन रद्द होता है तो दूसरा मैदान में रहेगा, इसी सोच के तहत दोनों ने नामांकन किया है.  

टैग्स