ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छपरा में भीषण हादसा, एक महिला की मौत, 6 लोग बुरी तरह जख्मी

CHHAPRA : बिहार के छपरा में भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज

छपरा में भीषण हादसा, एक महिला की मौत, 6 लोग बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा में भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर मृतक महिला के घर में कोहराम मचा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


पहली घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि कि जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरीअड्डा गांव निवासी नूरजहां बीबी (36) अपने मायके गड़खा थाना क्षेत्र के मुसतकीमपुर गांव से मोटरसाइकिल से अपने भाई के साथ वापस अपने ससुराल जा रही थी.इसी दौरान गड़खा-चिरांद मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी.इस घटना में नूरजहां बीबी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप स घायल हो गया.


दूसरी घटना छपरा के तरैया थाना क्षेत्र की है, जहां रामबाग नहर पुल पर पर बारातियों से भरी बोलेरो और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. इस घटना में बोलेरो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बोलेरो पर सवार लोग बारात में शामिल होकर लौट रहे थे. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.