ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : डिलीवरी के बाद नर्सिंग होम में महिला की मौत,परिजनों ने जमकर मचाया उत्पात

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का

बिहार : डिलीवरी के बाद नर्सिंग होम में महिला की मौत,परिजनों ने जमकर मचाया उत्पात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। इतना ही नहीं परिजनों ने भी इसको लेकर जमकर उत्पात मचाया है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर मृत महिला के परिजनों ने एसपी ऑफिस का भी घेराव किया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के संजीवनी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की हुई  मौत। जिसके बाद  परिजनो ने जमकर उत्पात मचाया है। जिसके बाद परिजनों ने रात्रि में ही एसपी आवास का भी घेराव किया। इस दौरान उग्र परिजनों को भगवान बाजार थाना की पुलिस पदाधिकारी समझाने में लग रहे। लेकिन परिजनों का मांग था कि जल्द से जल्द चिकित्सक की गिरफ्तारी हो।


बताया जा रहा है कि, यह मामला शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत संजीवनी नर्सिंग होम का है। जहां गुदरी राय के चौक मोहल्ला निवासी अतुल्य वर्मा की पत्नी रेखा देवी को प्रसव पीड़ा के साथ बीते दिन भर्ती कराया गया था। जहां उनके द्वारा एक जन्म दिया गया। बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया था। जबकि उस महिला का उपचार इसी नर्सिंग होम में चल रहा था। लेकिन, इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। 


वहीं, महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर का दरवाजा भी तोड़ डाला। घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयान पर उक्त नर्सिंग होम पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


तभी परिजन आक्रोशित हो गए और शव को लेकर एसपी आवास पर पहुंच गए और वहां हंगामा करते हुए चिकित्सक के गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद उग्र भीड़ और आक्रोशित लोगों को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठियां चटकानी पड़ गई। तब जाकर  स्थिति नियंत्रण में आ गया और शव वाहन में शव छोड़कर सभी लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर शव परिजनों को सौंपा।