ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

हम नहीं सुधरेंगे!..50 हजार घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

छपरा के पानापुर में पंचायती राज विभाग के कनीय अभियंता राजा करीम को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी ने गिरफ्तार किया। घटना से प्रखंड और अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

बिहार
फिर पकड़ा गया घूसखोर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार में आए दिन विजिलेंस की रेड में घूसखोर पकड़े जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा रखी है। एक बार फिर एक घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ गया है। इस बार छपरा में 50 हजार रूपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर को विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा है। निगरानी की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को पानापुर में पंचायती राज विभाग के कनीय अभियंता राजा करीम को पचास हजार रुपये घुस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।निगरानी विभाग के डीएसपी राजकुमार सिंह  ने बताया कि गिरफ्तार कनीय अभियंता चकिया पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा कराये गये कार्यो के बकाया 10 लाख रुपये के भुगतान के लिए शाम्भवी ट्रेडर्स के संवेदक से कमीशन की मांग कर रहा था ..


कनीय अभियंता से नाराज संवेदक संतोष कुमार ने 18 सितंबर को इसकी शिकायत  निगरानी विभाग में की थी . 22 सितंबर को निगरानी ने इस मामले का सत्यापन कर अपना जाल बिछाया  और बुधवार को पृथ्वीपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन पर 50 हजार घुस लेते कनीय अभियंता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कनीय अभियंता बेगूसराय जिले का रहनेवाला है 


मकान में भी हुई छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उसे लेकर पानापुर थाने पहुँची .बाद में निगरानी की टीम ने तरैया के शाहनवाजपुर स्थित किराए के मकान में छापेमारी की . हालांकि छापेमारी में क्या क्या बरामद हुआ है इसके बारे में निगरानी की टीम अभी कुछ भी नही बता रही है .  निगरानी विभाग द्वारा कनीय अभियंता की गिरफ्तारी की  खबर से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में हड़कंप देखा गया।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट