ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, पैसे के बल पर पत्नी को बनवा दिया मुखिया

CHAPRA : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की मुहिम जारी है। बिहार के एक और भ्रष्ट सरकारी सेवक के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। छपरा में आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला पर

बिहार : भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, पैसे के बल पर पत्नी को बनवा दिया मुखिया
First Bihar
2 मिनट

CHAPRA : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की मुहिम जारी है। बिहार के एक और भ्रष्ट सरकारी सेवक के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। छपरा में आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला परिषद के इंजीनियर शंभुनाथ सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जूनियर इंजीनियर पर आय से 2 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।


निगरानी ब्यूरो की टीम शनिवार सुबह से ही छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पहले घंटे की छापेमारी में ही अकूत संपत्ति का पता चला है। बताया जाता है कि इस भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर ने अकूत संपत्ति बनाई है।


इंजीनियर पर यह भी आरोप है कि इस बार अपनी पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया। वही अपने बेटे को असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर बहाली कराया है। इस केस में बेटा भी अभियुक्त बना है। 


जानकारी के अनुसार छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के पटना के अलावे छपरा स्थित दफ्तर और पैतृक आवास की तलाशी ली जा रही है। निगरानी ब्यूरो की रेड में जमीन और फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले हैं। पटना में दो महंगे फ्लैट का पता चला है। वहीं कई बैंक लॉकर के कागजात मिले हैं।

टैग्स