ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बारात में जा रही गाड़ी सड़क हादसे का शिकार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

SARAN : बारात में शामिल होने जा रहे चार युवकों की मौत हो गई है। खबर सारण जिले से है जहां बोलेरो पर सवार पांच युवक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अनियंत्रित होकर गाड़ी

बारात में जा रही गाड़ी सड़क हादसे का शिकार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत
Editor
2 मिनट

SARAN : बारात में शामिल होने जा रहे चार युवकों की मौत हो गई है। खबर सारण जिले से है जहां बोलेरो पर सवार पांच युवक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अनियंत्रित होकर गाड़ी 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा बीती रात बनियापुर थाना इलाके के करही चंवर स्थित दो डोमवीर बाबा के पास हुई है। 


इससे सड़क हादसे में मारे गए चारों युवक उतरी कोरिया गांव के रहने वाले थे घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी पर सवार पांच युवक सिहोरिया से एकमा स्थित खानपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे रविवार की देर शाम के लोग अपने घर से निकले थे लेकिन गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां एक तीखा मोड़ है बताया जा रहा है कि ड्राइवर गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण सड़क किनारे तकरीबन 10 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ी जा गिरी इस हादसे में मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।