ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार : बार बाला के साथ ASI का 'डर्टी डांस' हुआ वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

CHHAPRA : शराबबंदी को बिहार में पूर्ण रुप से लागू करवाने का जिम्मा जिन पुलिसवालों के कंधे पर है, वहीं पुलिसवाले अक्सर शराब के नशे में पकड़े जा रहे हैं. उन्हें न तो शराबबंदी का खौफ

बिहार : बार बाला के साथ ASI का 'डर्टी डांस' हुआ वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड
Anamika
2 मिनट

CHHAPRA : शराबबंदी को बिहार में पूर्ण रुप से लागू करवाने का जिम्मा जिन पुलिसवालों के कंधे पर है, वहीं पुलिसवाले अक्सर शराब के नशे में पकड़े जा रहे हैं. उन्हें न तो शराबबंदी का खौफ है और न ही अपने विभाग का डर.. 

एक ऐसा ही मामला छपरा से सामने आया है, जहां कोपा थाना में पदस्थापित एएसआई सुनील कुमार ठाकुर और दिघवारा थाना में पदस्थापित बेचन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एएसआई वर्दी में ही एक बार बाला के साथ भोजपुरी गाना पर डर्टी डांस करते नजर आ रहे हैं. एएसआई का डर्टी डांस वाला यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक शराब पार्टी का है, जिसमें पुलिसवाले भी शामिल हुए थे. 

बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक के घर में एक पार्टी हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी सुनील कुमार ठाकुर और दिघवारा थाना में पदस्थापित बेचन सिंह भी शामिल हुए थे. वीडियो में एएसआई वर्दी पहने ही दिखाई दे रहे हैं.उन्होंने तमाम मर्यादाओं को ताक पर रख दिया और वर्दी में ही बार बाला के साथ जमकर ठुमके लगाए. 

यह वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं. इस बारे में छपरा एसपी ने बताया कि यह वीडियो पुराना है लेकर वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान कर ली गई है. सुनील ठाकुर कोपा थाना तो बेचन सिंह दिघवारा में पदस्थापित हैं. उन्होंने बताया कि दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.