ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

बिहार में अपराधी बेलगाम: दंपति को धक्का देकर बाइक सवार बदमाशों ने लूटा पैसों से भरा थैला

पीड़ित कवलपुरा निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्टेट बैंक चैनपुर शाखा से कैश निकालकर पत्नी के साथ मशरक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मारा और झोला छीनकर फरार हो गए।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार में अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानों खत्म हो गया है। ताजा मामला सारण के मशरक का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपति को निशाना बनाया है। 


तख्त टोला गांव स्थित एनएच-227A (राम–जानकी पथ) पर गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपती को धक्का देकर पैसों से भरा झोला लूट लिया और मौके से फरार हो गये। थैले में 50 हजार रुपए रखा हुआ था। जिसे बैंक से निकाला था। 


पीड़ित कवलपुरा निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्टेट बैंक चैनपुर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर पत्नी के साथ मशरक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मारा और झोला छीनकर फरार हो गए। धक्का लगने से उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। पीड़ित हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में किराना का सामान उधार आया था। किराना दुकानदार को पैसे का भुगतान करने के लिए वो घर से पत्नी के साथ निकले थे। पहले वो बैंक गये जहां से पचास हजार रुपये निकालकर वो किराना दुकानदारों को पैसे देने जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में धक्का मारकर दोनों पति-पत्नी को गिरा दिया और झोला लूटकर नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।