ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

धान की बुवाई के दौरान ठनका गिरने से 2 की दर्दनाक मौत, झुलसने से एक की हालत गंभीर

बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में धान की बुवाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। लगातार बारिश और वज्रपात से इलाके में दहशत का माहौल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: बिहार के सारण जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने रविवार को भारी तबाही मचा दी। कोपा थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में धान की बुवाई के दौरान वज्रपात की घटनाओं में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।


सम्हौता गांव में 14 वर्षीय किशोर की मौत

पहली घटना कोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव की है। यहां धान की बुवाई के दौरान 14 वर्षीय रोहित कुमार, पिता चंद्रदीप प्रसाद, पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


कोपा उत्तर टोला में किसान ने गंवाई जान

दूसरी घटना कोपा उत्तर टोला में हुई, जहां 35 वर्षीय ओमप्रकाश मांझी धान की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। समाजसेवी गिरिधर सोनी, हरिन्द्र कुमार, नीरज ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।


टड़वा गांव में एक व्यक्ति गंभीर

तीसरी घटना टड़वा गांव में हुई, जहां धान की बुवाई के दौरान अवधेश सिंह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


प्रशासन की अपील

लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स