ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार

सारण में गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी पर हंगामा, एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज

सारण के जलालपुर में गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप पर लोगों का प्रदर्शन। पुलिस ने मामला शांत कराया, नगरा स्थित एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज।

बिहार न्यूज
कालाबाजारी का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के जलालपुर प्रखंड में गैस सिलेंडर वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और कालाबाजारी व मनमानी के गंभीर आरोप लगाए।


उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, जबकि कुछ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आसानी से गैस दी जा रही थी। इसी भेदभाव के विरोध में लोगों ने एजेंसी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।


स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरा स्थित संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।


प्रारंभिक जांच में गैस वितरण प्रणाली में अनियमितता और संभावित कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

टैग्स