ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

बिहार में व्यवसायी से सीने पर कट्टा सटाकर लाखों की लूट… बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bihar Crime News: सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी के साथ हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने जेवर से भरा बैग और नकदी छीन ली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी...

बिहार में व्यवसायी से सीने पर कट्टा सटाकर लाखों की लूट… बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां इसुआपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सर्राफा व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


पीड़ित व्यवसायी की पहचान सहवां गांव निवासी मकेश्वर साह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो सहवां बाजार में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं. बताया जाता है कि वे दुकान के साथ-साथ आसपास के गांवों में फेरी लगाकर भी आभूषण बेचने का काम करते हैं.


पीड़ित के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अमरदह गांव से तरैया थाना क्षेत्र के महुली गांव की ओर बाइक से जा रहे थे. वे गंगोई गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी ईंट-भट्ठा के पास पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.


अपराधियों ने पहले उनकी बाइक रोकी और चाबी निकालकर दूर फेंक दी. इसके बाद बाइक में टंगा झोला छीनने लगे. जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सीने पर देसी कट्टा सटा दिया और झोला लेकर मौके से फरार हो गए. जाते-जाते अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.


लूटे गए झोले में करीब 35 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 1.5 किलो चांदी के जेवर और 22 हजार रुपये नकद रखे थे. कुल मिलाकर लूट की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है.


घटना के बाद पीड़ित किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचा और स्थानीय लोगों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.


सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू कर दी है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और टेक्निकल सेल को भी जांच में लगाया गया है. आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.


पुलिस का कहना है कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.