ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: छपरा में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवंत टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पांच अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।

बिहार न्यूज
आधा दर्जन लोग घायल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बलवंत टोला गांव में जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर दो पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों से पांच अन्य लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवंत टोला गांव की है। बताया जाता है कि गांव में एक विवादित जमीन को लेकर लंबे समय से देवबली राय और प्रभु राय के बीच विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को प्रभु राय द्वारा उक्त जमीन पर मिट्टी भराई कराई जा रही थी। इसका देवबली राय ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से भैरोपुर गांव निवासी पृथ्वी चंद चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार घायल हो गए। वहीं मारपीट में एक पक्ष से देवबली राय और उनके 22 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से विनोद राय के पुत्र मनोज कुमार (35 वर्ष), जयप्रकाश (21 वर्ष) तथा रामबाबू राय के पुत्र पंकज कुमार (22 वर्ष) जख्मी हुए हैं।


सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अभिषेक अपने मित्र अमरजीत के घर प्रसाद देने गया था। उसी दौरान विवाद और मारपीट शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान एक गोली उसके बेल्ट के बकल से टकराई और अंगूठे को छेदते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना अध्यक्ष तथा डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष देवबली राय के फर्द बयान पर प्रभु राय समेत नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट