ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

छपरा में सेक्स रैकेट का खुलासा: एक महिला सहित दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सारण जिले के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के पास चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

बिहार न्यूज
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Unlicensed copy of the Froala Editor. Use it legally by purchasing a SARAN: सारण जिले के छपरा शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप स्थित एक घर में पिछले सात महीनों से यह अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था।


मोहल्ले के लोगों के अनुसार, इस धंधे का संचालन शाहरुख नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे कई बार इस गतिविधि को बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह चोरी-छिपे देह-व्यापार का काम जारी रखे हुए था। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी शाहरुख द्वारा पड़ोस के एक अन्य मकान में इसी तरह का धंधा चलाया गया था, जिसका भंडाफोड़ होने पर उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।


मोहल्लेवासियों ने मौका पाकर घर को बाहर से बंद करने की कोशिश की। इस दौरान शाहरुख और उसके साथियों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के बीच कुछ युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 डायल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और भगवान बाजार थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर से दो युवकों और एक महिला को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी शाहरुख फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।