ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से 62 बोतल विदेशी शराब बरामद, मैनेजर गिरफ्तार

नरकटियागंज आरपीएफ ने सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में छापेमारी कर 62 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पैंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक बार फिर शराब तस्करी के मामले को लेकर सुर्खियों में है। नरकटियागंज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन के पैंट्रीकार में छापेमारी कर 62 बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पैंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


आरपीएफ पोस्ट प्रभारी आर.आर. कश्यप ने बताया कि बगहा निवासी मनीष कुमार द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ट्रेन के पैंट्रीकार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक ट्रॉली बैग एवं एक पिट्ठू बैग से कुल 62 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर पैंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष कुमार का आरोप है कि शराब तस्करी की सूचना देने का प्रयास करने पर पैंट्रीकार मैनेजर ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई थी। उस मामले में भी पैंट्रीकार मैनेजर समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। लगातार दूसरी बार एक ही ट्रेन से शराब बरामद होने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था तथा शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।


आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब किसकी थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था तथा इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। लगातार एक ही ट्रेन के पैंट्रीकार से शराब बरामद होने की घटना कई  सवाल भी खड़ा कर रहा हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट