ब्रेकिंग
बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा

संतान सुख देने के लिए महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था बाबा, राज खुला तो हुआ ऐसा

MADHEPURA: बिहार में अंधविश्वास अब भी कम नहीं हुआ है। इसका ताज़ा उदाहरण मधेपुरा के एक ढ़ोंगी बाबा हैं, जिन्हे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि

संतान सुख देने के लिए महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था बाबा, राज खुला तो हुआ ऐसा
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार में अंधविश्वास अब भी कम नहीं हुआ है। इसका ताज़ा उदाहरण मधेपुरा के एक ढ़ोंगी बाबा हैं, जिन्हे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने जानकारी दी है कि ये ढोंगी बाबा संतान प्राप्ति कराने के नाम पर महिलाओं के साथ गंदा काम करता था। ये जानकर आपको भी हैरानी होगी कि कैलाश पासवान नाम के इस बाबा का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके बावजूद महिलाएं बिना जाने-बुझे इनके पास आती है। मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर थाना इलाके के भागीपुर गांव का है। इस बाबा ने कई महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाया है। 


मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बाबा के अपराध का भांडा फोड़ा। ये बाबा संतान से वंचित दंपतियों को संतान प्राप्ति की लालच देते हैं। इसके बाद महिला को जड़ी बूटी के नाम पर कोई नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ यौन शोषण करता था। एसपी ने बताया कि बाबा के घर से कई दंपतियों की तस्वीर भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने खुलासा किया है कि ये ढोंगी बाबा का कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। 


जब पुलिस ने बाबा से पूछताछ शुरू की तो इस दौरान कई खुलासे हुए। बाबा ने खुद बताया कि पिछले 20-25 सालों से वे इस काम में लगे हैं। 100 से ज्यादा दंपतियों को उसके इलाज से संतान का सुख मिला है। बाबा ने बताया कि संतान प्राप्ति करने वाले दंपत्ति उन्हें कीमती गिफ्ट्स भी दिया करते हैं। चाहे वह सोने का चेन हो या लॉकेट या फिर दुधारू गाय, भैंस। बाबा ने बताया कि वे जामुन का छाल, गेनहारी साग, इरसिनियाँ की जड़ी बनाकर महिला को खिलाते हैं, जिससे उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। 


गौरतलब है कि 5 मई को उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर थाने में पूर्णियां जिले के एक दंपति ने बाबा के खिलाफ रेप का एफआईआर दर्ज कराया था। पीड़ित दंपति के मुताबिक़ शादी के कई साल बाद भी उनके बच्चे नहीं हो रहे थे। इसी बीच गांव की एक महिला से उन्हें पता चला कि चिल्का नाथ स्थान के बाबा कैलाश पासवान की झाड़-फूंक से उसे दो बेटियां हुई। उन्होंने ने भी बाबा के पास जाने का मन बनाया। लगभग 9 महीने से पति-पत्नी लगातार भागीपुर  आना-जाना लगा रहा। मौके का फायदा उठाते हुए ढोंगी बाबा उसे बेहोश कर उसका रेप करता था। एक दिन अचानक महिला होश में आई और उसने देखा कि बाबा उसके साथ गन्दा काम कर रहा है। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो बाबा बड़ी आसानी से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 


टैग्स