ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसको लेकर गांव के लोग सकते में आ गये हैं. जानकारी के मुताबिक महिला सोई थी और वो फिर उठी नहीं. उसका शव उसके बेडरूम म

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसको लेकर गांव के लोग सकते में आ गये हैं. जानकारी के मुताबिक महिला सोई थी और वो फिर उठी नहीं. उसका शव उसके बेडरूम में पाया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने गला दबाकर हत्या का शक जाहिर किया है. महिला की हत्या के बाद उसके सुसराल वाले फरार हैं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है, जसके बाद पुलिस घटना के जांच में जुटी हुई है.


मृतका का नाम प्रभावती देवी है. यह घटना गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना के परसौनी गांव का है. बताया जा रहा है कि प्रभावती देवी की शादी गोपालगंज के परसौनी के रम्भू शाहनी से हुई थी. मृतका प्रभावती देवी के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले मृतका के पति, ससुर, सास,सभी वहां से फरार पाए गये हैं. फ़िलहाल पुलिस जांच के लिये मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.


जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के बलुही गांव की रहने वाली छोटे लाल सहनी की बेटी बताई जा रही है, जिसकी शादी परसौनी गांव के रम्भू सहनी से हुई थी. प्रभावती के परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच विवाद काफी दिनों से चल रहा था. परसौनी के रहने वाले रम्भू सहनी कोई काम नहीं करता था, जिसके कारण दोनों के बीच लड़ाईयां होती रहती थी. 6 महीने पहले विवाद बढने के वजह से प्रभावती के परिजनों ने उसे मायका ले आये थे. परिवार वालों का कहना है कि महज 15 दिन पहल रम्भू सहनी बेटी को यहां से ले गया. परिवार वालों का कहना है कि अभी तक उसके व्यव्हार में बदलाव नहीं था. बताया जा रहा है कि हत्या के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद रात में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई.

टैग्स