ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?

जमुई को 4000 करोड़ की सौगात: चकाई में एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट का CM सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

जमुई के चकाई में 4000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट का CM सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया। प्लांट से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का दावा है।

बिहार न्यूज
बिहार में एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल फैक्ट्री
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के चकाई प्रखंड में 4000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल फैक्ट्री का शनिवार को  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ परिवहन मंत्री दामोदर रावत और उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह मौजूद रहीं।


अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के इस प्लांट के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योग का जाल बिछ रहा है, और जमुई में भी उद्योग का जाल बिछेगा। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट बिहार के जमुई स्थित चकाई में बन रहा है, जो मार्च 2027 तक चालू हो जाएगा। 



उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि जमुई जैसे सीमांत जिले में भी बड़े उद्योग लगें ताकि पलायन रुके और युवाओं को यहीं रोजगार मिले। इस प्लांट से 5000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।


वहीं उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि जमुई में उद्योग के लिए बेहतर माहौल है और सरकार हर निवेशक को पूरी मदद दे रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता