ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बक्सर से शुरू हुई 'सनातन जोड़ो यात्रा', विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा..जाति और वोट के नाम पर ना बँटे समाज

बक्सर से विश्वामित्र सेना की तीन दिवसीय "सनातन जोड़ो यात्रा" का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म की रक्षा और समाज को जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में ना आएं।

Bihar
3 दिवसीय सनातन जोड़ो यात्रा की शुरुआत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की उपस्थिति में बक्सर की पावन धरती से आज 28 अगस्त से 3 दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा” का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा की तैयारियाँ कई दिनों से चल रही थी। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में भी इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। 


राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि आज जहाँ तमाम राजनीतिक दल अपने नैतिक कर्तव्यों को भूलकर केवल राजनीतिक यात्राओं में व्यस्त हैं, वहीं सनातन पर हो रहे निरंतर प्रहारों और समाज में फैल रही विभाजनकारी प्रवृत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बिहार में हिन्दू बहनों के सामूहिक धर्मांतरण की घटनाएँ किसी भी सनातनी के लिए गहरी चिंता का विषय हैं, लेकिन राजनीतिक दल इन मुद्दों से विमुख होकर कभी धर्म, कभी जाति और कभी वोट के आधार पर समाज को बाँटने में लगे हैं।


विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित “सनातन जोड़ो यात्रा” न केवल इन राजनीतिक दलों के लिए एक आईना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को यह सोचने पर विवश करती है कि असली मुद्दा क्या है। यह यात्रा संदेश देती है कि सनातन धर्म की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।


यात्रा को लेकर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन जोड़ो यात्रा पूरे भारतवर्ष के सनातन समाज की आवाज़ है। यह यात्रा उन शक्तियों के विरुद्ध एक संकल्प है जो समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं। मेरी सबसे अपील है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में आकर अब जाति या वोट के आधार पर कोई न बँटें। हमें याद रखना होगा कि हम सनातनी हैं, हम एक हैं और हमारी लड़ाई भी एक है..सनातन की रक्षा की लड़ाई।”