ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

समस्तीपुर में भीषण हादसा, ट्रक ने एक दर्जन लोगों को रौंदा 3 की मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सरायरंजन में एक अनियंत्रित ट्रक ने लगभग एक दर्जन लोगों को रौंद डाला है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सरायरंजन में एक अनियंत्रित ट्रक ने लगभग एक दर्जन लोगों को रौंद डाला है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा डाली और इलाके में जमकर बवाल हुआ है।


घटना मंगलवार की रात हुई। सरायरंजन की सीमा तिसवारा बम्बा पर सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए जबकि एक बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में प्रमोद ठाकुर और उनके बेटे हरेकृष्ण ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और ट्रक में लोगों ने आग लगा दी। 


हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही हलई ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। सदर एसडीओ केके मंडल ने बताया है कि मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। घटना को लेकर प्रशासन आगे की छानबीन कर रहा है।