ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

Bihar News : जेपी सेनानियों के लिए सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, छूटे हुए काम को जल्द करेंगे पूरा

संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेपी सेनानियों को लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके सम्मान और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।

Bihar News : जेपी सेनानियों के लिए सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, छूटे हुए काम को जल्द करेंगे पूरा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेपी आंदोलन के सेनानियों को लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताते हुए उनके सम्मान और अधिकारों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जेपी सेनानियों के सम्मान से जुड़े जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें पूरा करने का काम बिहार सरकार करेगी।


कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जेपी नड्डा समेत केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह दिन है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया और देश के लाखों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।


उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद देश ने लोकतंत्र को मजबूत करने का सपना देखा था, लेकिन आपातकाल के रूप में देश ने एक काला अध्याय भी देखा। उस दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हुआ और संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया गया।


सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले आंदोलन ने देश में लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने का काम किया। उन्होंने जेपी आंदोलन में शामिल सेनानियों को लोकतंत्र का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि देश और समाज उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।


मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि जेपी सेनानियों के सम्मान में जो भी कमियां या लंबित कार्य हैं, उन्हें सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है और जनता द्वारा चुनी गई सरकार का दायित्व है कि वह समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करे।


उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि गरीबों को न्याय दिलाना, महिलाओं को सम्मान देना, युवाओं को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना तथा किसानों को सुरक्षा प्रदान करना भी है। इसी सोच के साथ बिहार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है।


सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, हर घर जल जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि सूर्य घर योजना के माध्यम से लोगों को बिजली के क्षेत्र में भी राहत देने की दिशा में सरकार काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है और सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम करेगी। संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतंत्र, संविधान और आपातकाल के दौर को याद करते हुए जेपी आंदोलन के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।