ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

BIHAR NEWS : एक तरफ हैं बाबा तो दूसरी तरफ दादा और बिहार में सम्राट चौधरी, CM ने अपराधियों को चेताया, कहा - अब नेपाल के अलावे नहीं कोई विकल्प

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि राज्य में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बिहार में अपराधियों के ल

BIHAR NEWS : एक तरफ हैं बाबा तो दूसरी तरफ दादा और बिहार में सम्राट चौधरी, CM ने अपराधियों को चेताया, कहा - अब नेपाल के अलावे नहीं कोई विकल्प
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि- राज्य में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अपराधी पुलिस और कानून को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य बिहार में कानून का राज स्थापित करना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का शासन स्थापित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सीमाओं के आसपास भी अपराधियों के लिए हालात आसान नहीं हैं। अपने राजनीतिक अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यानी योगी बाबा हैं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी यानी दादा हैं और बिहार में सम्राट चौधरी है।  तो माई का लाल किसी भी कीमत पर बिहार में कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में न्याय के साथ विकास का मॉडल लागू किया गया, जिसने बिहार को आगे बढ़ाने और समृद्धि का रास्ता खोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती रही है, लेकिन अब और अधिक सख्ती के साथ कानून का पालन कराया जाएगा।


उनकी सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी बरतने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा, “यदि कोई अपराधी हमारी पुलिस को चुनौती देता है, तो उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”


मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके अभिभावक के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन मैं आपका भाई बनकर आपकी सुरक्षा और सम्मान के लिए काम कर रहा हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर सीमा तक जाऊंगा।”


अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए एक वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा था, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी के सामने पिस्तौल तानता नजर आ रहा था। इस घटना ने उन्हें चिंता में डाल दिया था। हालांकि बाद में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने उन्हें जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस पूरी मजबूती के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध करने वालों को अब बिहार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। उन्हें राज्य छोड़कर भागना पड़ेगा। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।”


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान को आगामी दिनों में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की सख्त नीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।