ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान: अब मठ की जमीन से हटेगा कब्जा, अपराधियों का पिंडदान हुआ शुरू

गयाजी दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी ने मठों की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की घोषणा की। महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश, बोधगया से अभियान की शुरुआत।

बिहार न्यूज
सरकारी जमीन के बाद अब मठ की बारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYAJEE: गयाजी दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मठों की जमीन से अवैध कब्जा हटाने का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बोधगया से की जाएगी। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन हर हालत में स्थापित रहेगा। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए जो भी कदम जरूरी है वो सरकार उठाएगी। गयाजी पिंड दान की भूमि है जो भी राज्य में कानून-व्यवस्था को तोड़ेगा, अपराध करेगा तो अपराधियों का पिंड दान करेंगे। महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया जाएगा जिसमें समस्याओं को लेकर जो भी आवेदन आएंगे उसपर संबंधित अधिकारी 30 दिनों में अपना निर्णय लेंगे।


उन्होंने कहा कि अटकाना, भटकाना और लटकाने की प्रवृत्ति नहीं चलेगी। आगे बढ़ने की प्रवृत्ति चलेगी। बिहार को भयमुक्त बनाना है। मठ की जमीन पर जो अवैध कब्जा है उससे मुक्त कराएंगे और यहीं से इसकी शुरुआत करेंगे। नालंदा से श्री शरण निवास बाबा महतो जी, गयाजी से विष्णु भगवान और बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आशीर्वाद से बिहार को समृद्ध बनाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। बुद्ध पूर्णिमा के इस अवसर पर भगवान बुद्ध को नमन करता हूं।


दरअसल बोधगया मठ परिसर में आयोजित ‘भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अपराधियों का “पिंडदान” शुरू हो चुका है और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गयाजी पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है और अब अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इससे पहले मुख्यमंत्री ने गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की और विष्णुपद कॉरिडोर के प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बोधगया पहुंचे, जहां महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की वंदना कर बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


गयाजी दौरे से पहले मुख्यमंत्री नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड स्थित प्रणावां गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ‘श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला-2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा महतो साहब के सामाजिक समरसता और सद्भाव के संदेश को अपनाने की अपील की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘समृद्ध बिहार’ के विजन को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नालंदा के प्रणावां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण बाबा महतो साहब के नाम पर किया जाएगा।