ब्रेकिंग
प्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलान

सम्राट चौधरी की सख्त चेतावनी: शराब, बालू और जमीन माफिया को किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली है। अब शराब, बालू और जमीन माफिया के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। 400 माफियाओं को चिन्हित कर गिरफ्तारी की तैयारी हो चुकी है, जबकि 1200 अन्य पर भी कार्रवाई तय है।

बिहार
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों पर लगाम कसने की पूरी तैयारी प्रदेश के गृह मंत्री व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूरी कर ली है। कुछ दिनों में यह दिखाई भी देगा। बिहार में बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। बिहार के गृह मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए मंच से कह दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। तीन तरह के माफिया को तो किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। 


सम्राट चौधरी ने शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया पर कार्रवाई करने की योजना तैयार कर ली है। अभी 400 लोगों को चिन्हित किया गया है इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा वही1200 और अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, इन सभी को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 


मंच से संबोधित करते हुए बिहार के गृह मंत्री ने तीन तरह के माफिया को खुली चेतावनी दे दी है। उनका कहना था कि तीन तरह के माफिया को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। हम पूरे राज्य में सीसीटीवी कैमरा लगायेंगे और पूरी व्यवस्था को ख़ड़ा करेंगे। कोई भी अपराधी इन कैमरों से बच नहीं पाएगा। खासतौर पर जमीन माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया को चिन्हिंत करेंगे और इन तमाम लोगों को न्यायालय के आदेश के बाद ध्वस्त करेंगे। अभी तक 400 लोगों को चिन्हित किया है और अभी 1200 लिस्ट बनाया गया है। इन तमाम लोगों को जेल के अंदर भेज कर रहेंगे।