ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

संप हाउस की सफाई के दौरान दो सगे भाईयो की मौत, बेंगलुरू में हादसा नवादा में मचा कोहराम

DESK: संप हाउस की सफाई के दौरान नवादा के दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना बेंगलुरू में हुई है जहां दोनों भाई सनशाइन होल्डिंग कंपनी में मजदूर के तौर पर काम करते थे

संप हाउस की सफाई के दौरान दो सगे भाईयो की मौत, बेंगलुरू में हादसा नवादा में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: संप हाउस की सफाई के दौरान नवादा के दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना बेंगलुरू में हुई है जहां दोनों भाई सनशाइन होल्डिंग कंपनी में मजदूर के तौर पर काम करते थे। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि बेंगलुरू तिरुपलाया में सनशाइन होल्डिंग कंपनी द्वारा संप हाउस की सफाई करायी जा रही थी। संप हाउस की सफाई का जिम्मा नवादा के दो भाइयों को दिया गया था। 29 वर्षीय चंदन राजवंशी और 21 वर्षीय पिंटू राजवंशी रिश्ते में सगे भाई थे। संप हाउस की सफाई के दौरान दम घुटने से दोनों की मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकलवाया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। कंपनी के मालिक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। नवादा में परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई की मौत संप हाउस के भीतर डाले गये एसिड से हुई है। दरअसल संप हाउस की सफाई के लिए घंटे भर पहले एसिड डाला गया था। जब दोनों भाई संप हाउस की सफाई के लिए नीचे उतरे तो दम घुटने से दोनों की मौत हो गयी। जब काफी देर बाद भी दोनों बाहर नहीं निकले तो कंपनी के मालिक और मैनेजर दोनों सगे भाईयों को देखने के लिए नीचे उतरे तो दम घुटने से उनकी भी हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद कंपनी के मालिक और मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।  


टैग्स