ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

चर्चित विक्रम गिरी हत्याकांड में दो और अपराधी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में विक्रम गिरी हत्याकांड में दो और अभियुक्तों आर्यन कुमार और अमित राम को गिरफ्तार किया। पूर्व में पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर  पुलिस ने उजियारपुर में हुए चर्चित बिक्रम गिरी हत्याकांड में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के चर्चित सातनपुर में विक्रम गिरी हत्याकांड में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2025 को उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में माधोडीह निवासी सुजीत गिरी के पुत्र बिक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सलीता देवी के बयान पर मुखिया मनोरंजन कुमार गिरी, केशव मिश्रा, मनीष झा, प्रिय रंजन झा, समरेस कुमार गिरी, अभिषेक कुमार गिरी समेत 4–5 अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।


 पूर्व में पाँच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।इसके बाद  पुलिस ने दो और आरोपितों को धर दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी मुखिया मनोरंजन गिरी की भी हत्या कुछ दिन पहले गोली मार कर कर दी गई थी।  गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मराची निवासी आर्यन कुमार और सलेमपुर गांव निवासी अमित राम के रूप में की गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता