ब्रेकिंग
बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाट

नशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: समस्तीपुर के मोहनपुर में नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर घर में शुरू हुआ विवाद बेहद गंभीर हो गया। आरोप है कि बेटे ने कुदाल से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में मां भी घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत...

नशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार देर रात नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद पिता की मौत हो गई. बीच-बचाव करने पहुंची मां भी हमले में घायल हो गईं. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी मो. इस्लाम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र की पहचान मो. अरमान के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.


नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मो. अरमान अपने पिता से नशे के लिए रुपये मांग रहा था. इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया. परिवार के लोगों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया.


आरोप है कि विवाद के दौरान अरमान ने कुदाल से अपने पिता मो. इस्लाम पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोट लगी. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई.


बीच-बचाव करने में मां भी घायल

घटना के दौरान पति को बचाने के लिए उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं. इसी दौरान वह भी जख्मी हो गईं. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई.


घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया.


पुलिस कर रही मामले की जांच

मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी मो. अरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है.


मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.