ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट से शराब मामले में गिरफ्तार दो आरोपी कमरे की छत का एस्बेस्टस हटाकर फरार हो गए। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर समेत चार जवानों को निलंबित कर दिया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR:समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट के छत का एस्बेस्टस खोलकर शराब मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार तड़के फरार हो गए। फरार हुए दोनों आरोपी को शुक्रवार रात ही समस्तीपुर स्टेशन के बरौनी छोड़  स्थित वॉशिंग पीट से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। फरार हुए आरोपी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर मोहल्ला का सौरभ कुमार सुमन और समस्तीपुर शहर के  पेठिया गाछी मोहल्ला का अर्जुन कुमार बताया गया है। 


उधर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, सीआईबी के सिपाही दीपक कुमार, सिपाही मनोज शाह और सिपाही राधे श्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर इस मामले में समस्तीपुर जीआरपी में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद रेल पुलिस फरार हुए दोनों आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नगर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर रही है। 


घटना के संबंध में बतलाया गया है कि समस्तीपुर स्टेशन के बरौनी छोड़ स्थित वाशिंग फीट पर गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और रेलवे की सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को गिरफ्तार किया था।  और उसके पास से 191 बोतल विदेशी शराब बरामद की थी। शराब बरामद के बाद उन दोनों को पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट के पीछे कमरे में रखा गया था। बताया गया की रात के सन्नाटे में जब पुलिस पदाधिकारी किसी कार्य में व्यस्त हुए इसी दौरान उक्त दोनों बंदी कमरे के ऊपर लगे एलवेस्टर  जो काफी पुराना हो चुका था। उसे खोलकर छत के रास्ते रेलवे स्टैंड होते हुए फरार हो गए। 


काफी देर बाद जब पुलिस पदाधिकारी उस कमरे में गए तो देखा कि दोनों बंदी फरार है और कमरे का एल्बेस्टर्स खुला हुआ है जिसके बाद मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने नगर पुलिस और दलसिंहसराय पुलिस का सहयोग लेकर फरार हुए दोनों बंदी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन उसकी अब तक बरामदेगी नहीं हो पाई । इसके बाद इस मामले में शनिवार शाम जीआरपी थाने में सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 


आरपीएफ पोस्ट से बंदी के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल के सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी समेत चार लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।इस मामले पर जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने बतलाया कि आरपीएफ पोस्ट के कमरे से एल्बेस्टर्स खोलकर बंदी के भागने का मामला दर्ज किया गया है। ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। फरार हुए दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर नगर थाना के साथ ही दलसिंहसराय थाने से मदद ली जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता