ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

वाह रे बिहार पुलिस ! AC ऑन कर चोरी की सफारी गाड़ी से घूम रही बिहार पुलिस, नंबर प्लेट भी गायब

SITAMADHI : बिहार पुलिस का मोटो हर किसी को याद हो - 'सदैव आपकी सेवा में तत्पर' लेकिन इस वाक्य को सही बनाने के कवायद में पुलिस महकमा इतनी तेज हो गई है कि वो बिना नंबर प्लेट

वाह रे बिहार पुलिस ! AC ऑन कर चोरी की सफारी गाड़ी से घूम रही बिहार पुलिस, नंबर प्लेट भी गायब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार पुलिस का मोटो हर किसी को याद हो - 'सदैव आपकी सेवा में तत्पर' लेकिन इस वाक्य को सही बनाने के कवायद में पुलिस महकमा इतनी तेज हो गई है कि वो बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में एसी चलाकर घूमती है। ऐसे में कभी चालान भी नहीं कट पाएगा। यह मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना से जुड़ा हुआ है। यहां रीगा थाने की पुलिस चोरी वाली सफारी गाड़ी में एसी चलाकर घूमती है। जिसमें  नंबर प्लेट तक नहीं है।


दरअसल, जिले के रिगा थाना की पुलिस इस सफारी गाड़ी का उपयोग कई महीनों से कर रही है। पुलिस ने 2019 में ही इस गाड़ी को जब्त किया गया था। तब से लेकर अबतक इसका नंबर नहीं है। ऐसे में आराम से थाने की पुलिस इस एसी वाली गाड़ी में घूमती है। इससे पहले शायद की कोई सरकारी गाड़ी में पुलिस टीम को यह सुविधा मुहैया होती हो। 


बताया जा रहा है कि, इस गाड़ी को रमनगरा से जब्त किया गया था। इसकी थाने में एंट्री भी है। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस मामले में अबतक थानाध्यक्ष ने इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के अनुसार गाड़ी चोरी की है। इस संबंध में रीगा थाना प्राथमिकी कांड संख्या- 274/19 दर्ज है, जिसमें इस गाड़ी का चेचिस और इंजन नंबर अंकित है, लेकिन नंबर का उल्लेख नहीं है। जबकि वर्तमान थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद कहते हैं कि सफारी के बारे में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। 


इधर, तत्कालीन थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने यह स्वीकार किया है कि सफारी गाड़ी चोरी की है। रमनगरा से जब्त किया गया था. थाने में इसकी एंट्री भी है। इसे उपयोग में लाना अनुचित है। इस सफारी को जब्त करने के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के सोमू कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे थे। ये तीनों उक्त गाड़ी से शराब की तस्करी करते थे। इत्तेफाक से इस चोरी की गाड़ी से शराब नहीं मिली थी नहीं तो नीलाम हो गया होता।