ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

स्विमिंग पूल में एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स, बिहार के इस जिले की तस्वीर देखिए

SAMASTIPUR : बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान कदाचार की जो तस्वीरें चंद साल पहले सामने आई थी उसने दुनिया भर में हमारी किरकिरी कराई थी. राज्य सरकार ने इसके बाद सक्रियता दिखात

स्विमिंग पूल में एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स, बिहार के इस जिले की तस्वीर देखिए
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान कदाचार की जो तस्वीरें चंद साल पहले सामने आई थी उसने दुनिया भर में हमारी किरकिरी कराई थी. राज्य सरकार ने इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में बड़े बदलाव किए और धीरे-धीरे शिक्षा और परीक्षा दोनों की स्थिति में सुधार करने का प्रयास किया गया लेकिन अब कोरोना वायरस काल में बिहार के समस्तीपुर जिले से जो तस्वीरें सामने आई हैं वह वाकई हैरत भरी हैं. 


आपको बता दें कि मानसून ने जाते-जाते लोगों की फजीहत बढ़ा दी है. बिहार के अलग-अलग जगहों से जलजमाव की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं लेकिन समस्तीपुर जिले से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो न केवल हैरान कर देने वाली हैं बल्कि उस तस्वीर के बाद सरकार के रवैये पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. दरअसल, वो वायरल तस्वीर ललित नारायण मिश्र मिथिला विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन की परीक्षा की है. जिसमें विवि ने परीक्षार्थियों को ऐसी जगह सेंटर दे दिया है जहां पूरी तरह जलजमाव था. और सेंटर परीक्षा केंद्र कम बल्कि स्विमिंग ज्यादा लग रहा था. 

स्विमिंग पूल में एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स, बिहार के इस जिले की तस्वीर देखिए


बारिश के कारण शहर के राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्र को परिवर्तित कर शहर के तिरहुत अकादमी प्लस टू स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया लेकिन इसके बावजूद भी परीक्षा केंद्र की सूरत नहीं बदली. तिरहुत अकादमी परीक्षा केंद्र में भी अत्यधिक बारिश के कारण हुए जलजमाव के कारण विद्यालय के पूरे परिसर के साथ परीक्षा केंद्र तक स्विमिंग पूल की तरह दिख रहा था. जिससे परीक्षा देने आई अभ्यर्थियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा.