ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

दारुबाज दारोगा ने नाबालिग के साथ की छेड़खानी, अपने ही थाने की हाजत में हुए बंद

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के दारोगा ने बिहार पुलिस के दामन को एक बार फिर से दागदार किया है। समस्तीपुर जिले के घटहो थाना में तैनात दारोगा वेदानंद चौधरी ने नशे की हालत में एक नाबाल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के दारोगा ने बिहार पुलिस के दामन को एक बार फिर से दागदार किया है। समस्तीपुर जिले के घटहो थाना में तैनात दारोगा वेदानंद चौधरी ने नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की। दरअसल थाने में तैनात दरोगा वेदानंद चौधरी शराब के नशे में था। शराबी दरोगा ने थाना परिसर में ही एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की। 

कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा सुहाग, शादी के 4 माह में ही सब हो गया खत्म

शराबी दारोगा के इस हरकत की जानकारी थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को मिली जिसके बाद मामला जिले के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा। स्थानीय लोगों में भी दारोगा की इस हरकत से गुस्सा था जिसके बाद दारोगा वेदानंद चौधरी का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल टेस्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि दारोगा ने शराब पी रखी है। 

शराब पीने की पुष्टि होने के साथ ही दारोगा वेदानंद चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ देर पहले तक के वेदानंद चौधरी जिस थाने में दारोगा के पद पर तैनात थे उसी थाने की हाजत में उन्हें बंद कर दिया गया। इस घटना से खाकी पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर बिहार के डीजीपी तक लगातार यह कहते रहे हैं कि पुलिस वाले अपनी छवि को साफ रखें लेकिन उनकी अपील अब तक बेअसर रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता