ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते में कार से उतरी, सड़क पर घंटों चला भारी ड्रामा, जानिए.. फिर क्या हुआ

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने बीच सड़क पर खूब ड्रामा किया। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन अचानक कार से उतर गई और पति के घर जाने से इनकार कर दिया। बीच सड़क

ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते में कार से उतरी, सड़क पर घंटों चला भारी ड्रामा, जानिए.. फिर क्या हुआ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने बीच सड़क पर खूब ड्रामा किया। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन अचानक कार से उतर गई और पति के घर जाने से इनकार कर दिया। बीच सड़क पर भारी ड्रामा हो गया। दूल्हा और उसके घर वालों द्वारा लाख समझाने के बावजूद दुल्हन नहीं मानी और अंत में वापस अपने मायके लौट गई। 


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के रहने वाले लड़के के साथ धूमधाम से संपन्न हो गई थी। शादी के बाद शनिवार को लड़की की विदाई हुई और वह पति के साथ कार पर सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हो गई। लड़की के साथ उसका भाई भी बहन के ससुराल जा रहा था। जैसे ही दूल्हे की कार मोरदीवा मल्लाह टोल के पास पहुंची लड़की के भाई को उल्टी होने लगी। दूल्हे ने जैसे ही कार रूकवाई दुल्हन नीचे उतर गई और ससुराल जाने से मना कर दिया। 


फिर क्या था बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में इस ड्रामे को देखने के लिए जमा हो गए। काफी मान मनौव्वल के बावजूद दुल्हन ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। दुल्हन का आरोप था कि जिस लड़के से उसकी शादी तय हुई थी, शादी उससे न करा कर किसी और लड़के से करा दी गई है। दूल्हे के परिजनों ने लड़की के घर वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दुल्हन के घर वाले उसे अपने साथ लेकर चले गए और दूल्हे राजा का दिल का अरमान दिल में ही रह गया।

टैग्स