ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

समस्तीपुर में बड़ा हादसा : शांति नदी में पलटी नाव, 4 लोगों का शव निकाला गया

SAMSTIPUR : समस्तीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक नाव शांति नदी में पलट गई। शुक्रवार की देर शाम हुई इस दुर्घटना के बाद 7 लोग लापता थे जिनमें से चार का

समस्तीपुर में बड़ा हादसा : शांति नदी में पलटी नाव, 4 लोगों का शव निकाला गया
Editor
2 मिनट

SAMSTIPUR : समस्तीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक नाव शांति नदी में पलट गई। शुक्रवार की देर शाम हुई इस दुर्घटना के बाद 7 लोग लापता थे जिनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के नाम पर एक दर्जन लोग सवार थे। 


यह हादसा समस्तीपुर जिले के चकमेहसी ढाला के पास हुआ। शांति नदी में लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई।  स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि 7 लोग बीती रात से लापता थे। काफी मशक्कत के बाद अबतक 4 लोगों का शव निकाला जा सका है। 




जानकारी के मुताबिक चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव के लोग नाव पर सवार होकर चकमेहसी थाना ढ़ाला से गांव की ओर जा रहे थे कि तटबंध से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर तेज आंधी उठने के कारण नाव अचानक नदी पलट गई। जिसके कारण नाव पर सवार लोग पानी में डूब गए। जब आसपास के लोगों ने नाव को डूबते देखा तो शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद किशोर टूडू स्थानीय गोताखोरों के साथ घटनास्थल के पास पहुंच कर लोगों की तलाश में जुट गए। लेकिन रात होने की वजह से बाकी लोगों को निकालने मदन परेशानी हुई। अब हादसे में मारे गए लोगों का शव निकाला जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता