ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

शादी समारोह में डीजे वाली गाड़ी ने 10 लोगों को रौंदा, 2 की मौत और 8 घायल

SAMASATIPUR: शादी समारोह में सभी डीजे की धुन पर डांस करने में बिजी थे. इस दौरान ही डीजे वाला ट्रैक्टर ट्रॉली ने 10 लोगों को कुचल दिया. जिसमें 2 बच

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMASATIPUR:  शादी समारोह  में सभी डीजे की धुन पर डांस करने में बिजी थे. इस दौरान ही डीजे वाला ट्रैक्टर ट्रॉली ने 10 लोगों को कुचल दिया. जिसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई. हादसे में 8 महिलाएं घायल हो गई है. यह घटना वारिसनगर के मोहद्दीनपुर गांव की है. 

मच गई अफरातफरी

घटना के बारे  में बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. घायल 8 महिलाओं  सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां पर इलाज हो रहा है. बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है. 

 पूजा के लिए जा रहे थे सभी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुखदेव राम के घर शादी समारोह हो रहा था. इस दौरान महिलाएं पूजा करने जा रही थी. इस दौरान उनके साथ बच्चियां भी थी. डीजे वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने स्टार्ट किया तेजी से आगे बढ़ा और 10 लोगों को रौंद डाला. जिससे शादी समारोह मातम में बदल गया. पुलिस को सूचना मिली तो गांव में पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.