ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

झंडोत्तोलन को लेकर भिड़ गए प्रिंसिपल पद के दो दावेदार, जमकर हुई हाथापाई, देखें VIDEO

SAMASTIPUR: गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित संत कबीर रामजीवन मुसाय नायक महिला महाविद्यालय में झंडोतोलन के समय ही जमकर हंगामा हो गया. विवाद शुरू हुआ इस कॉलेज में प्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMASTIPUR: गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित संत कबीर रामजीवन मुसाय नायक महिला महाविद्यालय में झंडोतोलन के समय ही जमकर हंगामा हो गया. विवाद शुरू हुआ इस कॉलेज में प्रिंसिपल पद के दो दावेदारों के बीच झंडा फहराते समय मंच पर चढ़ने को लेकर जो बाद में बात हाथापाई तक पहुंच गया.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कॉलेज के अध्यक्ष को झंडोत्तोलन करना था लेकिन उनके साथ प्रिंसिपल के रूप में बगल में खड़े होने को लेकर कॉलेज के ही दो प्रोफेसर आपस में भीड़ गए. एक प्रो. रामाश्रय यादव का कहना था कि प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें विधिवत रूप से प्रिंसिपल बहाल किया हुआ है जबकि दूसरे प्रो. रामकरण महतो का कहना था कि कोर्ट से उन्हें प्रिंसिपल नियुक्त किया है. इसी बात पर बखेड़ा खड़ा हो गया और काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस बीच बीच बचाव कर अध्यक्ष ने झंडा फहराया. 


इस हाथापाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले एक कॉलेज में इस तरह की हरकत से यह राजनीति का अखाड़ा बन गया है. वह भी गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौके पर शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता