ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शहीद अमन कुमार के सम्मान में सुल्तानपुर गांव में बनेगा प्रवेश द्वार, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय घर तक बनवाएंगे सड़क

SAMASTIPUR :भारत-चीन सीमा पर देश के सरहद की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले समस्तीपुर के लाल अमन कुमार सिंह की शान में उनके गांव की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR :भारत-चीन सीमा पर देश के सरहद की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर  करने वाले समस्तीपुर के लाल अमन कुमार सिंह की शान में उनके गांव की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा साथ ही साथ उनके घर तक पीसीसी सड़क बनेगी। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने इसका एलान किय़ा है।


भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर लोकसभा के बीजेपी सांसद नित्यानन्द राय ने अपने लोकसभा क्षेत्र से आनेवाले मोहिउद्दीननगर के शहीद अमन कुमार सिंह के घर तक जाने के लिए सड़क बनाने का एलान किया है। 


सांसद ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि भारत चीन सीमा के लद्दाख में शहीद हुए वीर जवान के शौर्यगाथा को सम्मान करते हुए उनके नाम से सुल्तानपुर गांव की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाया जाए। साथ ही उनके घर तक जाने के लिए ग्यारह लाख राशि की लागत से पीसीसी सड़क का भी निर्माण कराया जाए।

शहीद अमन कुमार के सम्मान में सुल्तानपुर गांव में बनेगा प्रवेश द्वार, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय घर तक बनवाएंगे सड़क

गौरतलब है कि जब शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया था तब उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे अधिकारियों और काफी संख्या में लोगों को काफी कठिनाई से वहां तक पहुंचना पड़ा था।मीडिया में इस संबंध में खबर आने के बाद सांसद ने यह बड़ी पहल की है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता