ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सहरसा में एनडीए सम्मेलन में बवाल: सफाई कर्मियों ने मंत्री श्रवण कुमार को खदेड़ा, गाड़ी का किया घेराव

नालंदा के बाद सहरसा में मंत्री श्रवण कुमार को लोगों ने खदेड़ा है। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सफाई कर्मियों ने मंत्री श्रवण कुमार को घेर लिया। विरोध को देखते हुए मंत्री को वहां से भागना पड़ गया, उनकी गाड़ी का भी किया गया घेराव।

बिहार
नालंदा के बाद सहरसा में विरोध
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां मंत्री श्रवण कुमार का सफाई कर्मियों ने घेराव कर दिया। इस दौरान मंत्री को सफाई कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सफाई कर्मियों के विरोध के बाद मंत्री श्रवण कुमार को मौके से भागना पड़ गया। 


दरअसल मंत्री श्रवण कुमार सहरसा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को देखते ही ग्राम पंचायत के सफाईकर्मियों ने घेराव कर दिया। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के दौरान ही मंत्री को सफाई कर्मियों का विरोध का सामना करना पड़ा। 


बताया जाता है कि वेतन और प्रमोशन की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर चढ़ गये। विरोध प्रदर्शन करने लगे और मंत्री श्रवण कुमार का घेराव किया। सफाई कर्मियों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को वहां से निकाला। लेकिन मंत्री के  पीछे-पीछे सफाई कर्मी भी पहुंच गये और गाड़ी का घेराव कर दिया। यहां तक कि एक सफाई कर्मी मंत्री की गाडी के आगे ही लेट गया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे वहां से हटाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मंत्री की गाड़ी के साथ चल रहे थे। किसी तरह मंत्री को वहां से निकाला गया। सफाई कर्मियों ने इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार को खदेड़ कर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन से भगाया। 


बता दें कि इससे पहले 27 अगस्त को नालंदा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला किया था। लाठी-डंडे लेकर दोनों को खदेड़ दिया था। दोनों नेता जान बचाने के लिए वहां से किसी तरह भागे। इस दौरान दोनों को 3 गाड़ियां बदलनी पड़ गयी। दरअसल 23 अगस्त को पटना के फतुहा में हिलसा के 9 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी थी। हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी और ग्रामीण विकास मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मलामा गांव पहुंचे थे। मुलाकात के तुरंत बाद बाद दोनों नेता वहां से लौटने लगे तभी ग्रामीणों ने कुछ देर और रूकने को कहने लगे लेकिन मंत्री श्रवण कुमार कहने लगे कि सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो गयी है, अब उन्हें अगले कार्यक्रम में भी जाना है। इतना सुनते ही ग्रामीणों आक्रोशित हो गये। आक्रोशित भीड़ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये नेताओं को घेर लिया।